‘एक इंच जमीन नहीं देंगे’

Amrit Ujala
Amrit Ujala

आजमगढ़ में किसानों का प्रदर्शन: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे जमीन अधिग्रहण का विरोध, बोले- 

आजमगढ़। पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा के बैनर तले बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र एवं न्यू एनर्जी प्लांट के लिए संभावित भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध करने के साथ-साथ यूरिया की कथित कालाबाजारी रोकने, नहरों में पानी छोड़े जाने और सरायमीर क्षेत्र में उच्च क्षमता का पावर हाउस स्थापित करने की मांग उठाई।

पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव और सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव ने कहा कि फूलपुर तहसील के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित 24 गांवों की भूमि के संभावित अधिग्रहण की चर्चाओं से ग्रामीणों में चिंता है। उनका कहना है कि किसान अपनी कृषि भूमि किसी भी परियोजना के लिए नहीं देंगे, क्योंकि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि यदि भूमि अधिग्रहण का प्रयास किया गया तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि धान रोपाई के समय किसानों को यूरिया के साथ जबरन जिंक खरीदने के लिए कहा जा रहा है तथा यूरिया की कमी का हवाला देकर उसकी कथित कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि निजामाबाद, फूलपुर, कप्तानगंज, बुढ़नपुर और आजमगढ़ क्षेत्र की कई नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे धान की खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने तत्काल नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की।

इसके अलावा सरायमीर क्षेत्र में पर्याप्त क्षमता वाले पावर हाउस के अभाव में कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कहते हुए वहां नया उच्च क्षमता वाला पावर हाउस स्थापित करने की मांग भी की गई।

प्रदर्शन में राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, विद्या, अवधेश यादव, बिजुला, राजशेखर, अनिल गुप्ता, महेंद्र यादव, नंदलाल यादव, सहाबदीन, रोशन लाल, विनोद गुप्ता, मिथलेश, बब्बर चौरसिया, कन्नू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…