पति-पत्नी और 3 वर्षीय बेटी घायल
श्रावस्ती। जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय मासूम बेटी घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान युवक अखिलेश कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
वहीं, घायल पत्नी रेखा और तीन वर्षीय बेटी सौम्या का उपचार सीएचसी मल्हीपुर में जारी है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।







