बड़ा हादसा टला
श्रावस्ती/बहराइच। श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर कार बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र के पास नीलगाय से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब विधायक अपने पति और चालक के साथ यात्रा कर रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में विधायक इन्द्राणी वर्मा, उनके पति ज्ञान प्रकाश कैराती और चालक सवार थे।
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में विधायक, उनके पति और चालक सभी सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित कराया गया और यातायात सामान्य रूप से संचालित होने लगा।





















