जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
श्रावस्ती। जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के चंदन कोटिया गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो जेवर और नकदी से भरा बैग गायब मिला। तलाश करने पर घर के सामने स्थित बाग में बैग और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद पीड़ित ने नासिरगंज चौकी पहुंचकर तहरीर दी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश की जा रही है।ध समाचार







