मिड-डे मील का गेहूं पिसवाने गए छात्र की आंख की रोशनी गई

Amrit Ujala
Amrit Ujala

परिजनों ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए

गोरखपुर। जिले के कौड़ीराम स्थित एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील का गेहूं पिसवाने के दौरान कक्षा 8 के छात्र की आंख में गंभीर चोट लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र की एक आंख की रोशनी चली गई। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर बच्चों से जबरन काम कराने का आरोप लगाया है, जबकि विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य ने इन आरोपों से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर ओझौली गांव निवासी सलीम कौड़ीराम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि 29 जून को विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अजंता राय ने उसे मिड-डे मील के लिए गेहूं पिसवाने भेजा था, जबकि छात्र जाने के लिए तैयार नहीं था।

बताया गया कि साइकिल पर गेहूं की बोरी बांधते समय रबर अचानक छिटककर उसकी आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने इलाज के लिए 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी, लेकिन अब आगे के इलाज का खर्च देने से इनकार कर रही हैं। परिजनों का यह भी दावा है कि उन्हें कहा गया कि “जो करना है करो।”

दूसरी ओर, विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अजंता राय ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्र को जबरन नहीं भेजा गया था, बल्कि वह अपनी इच्छा से गेहूं पिसवाने गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि छात्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। घटना की आधिकारिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र को विद्यालय की ओर से भेजा गया था या वह स्वयं गया था तथा घटना के लिए जिम्मेदारी किसकी है

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…