CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। जिला जेल परिसर से कंप्यूटर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गुल्लाबीर कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया कंप्यूटर, कीबोर्ड और वारदात में इस्तेमाल किया गया पेचकस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल जिला जेल में एक बंदी से मिलने आया था। इसी दौरान उसने मौका पाकर जेल परिसर से कंप्यूटर चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गया।
घटना का खुलासा जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ। फुटेज में आरोपी कंप्यूटर ले जाते हुए साफ दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
यह मामला बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जिला जेल परिसर का है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।







