अयोध्या में रंगमंच पर दिखेगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, 131 स्थानों पर होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ का मंचन

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत अयोध्या महानगर में 31 और जिले में करीब 100 स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियां की जाएंगी। उत्तर प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है और इसके तहत नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को लोगों तक पहुंचाने की योजना है।

रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों में नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा-संकल्प की यात्रा, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के प्रमुख प्रसंगों को संवाद, अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य इन प्रसंगों को रंगमंच के जरिए आम लोगों तक पहुंचाना है।

विधायक रामचन्द्र यादव और विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों को सहज तरीके से लोगों के बीच रखने का प्रयास किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने भी कहा कि संवाद और अभिनय के माध्यम से सार्वजनिक जीवन की लंबी यात्रा को दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए महानगर के सहसंयोजक हरभजन गौड़ और विपिन सिंह बब्लू को जिम्मेदारी दी गई है।

महानगर में प्रस्तावित नाट्य मंचन रामकथा पार्क, लता चौक, राम की पैड़ी, छोटी देवकाली, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, दर्शननगर चौराहा, एयरपोर्ट तिराहा, नाका तिराहा, रिकाबगंज चौराहा, गुप्तारघाट, सहादतगंज बाईपास समेत 31 स्थानों पर होगा। यहां संवाद, अभिनय और संगीत के जरिए तैयार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री शिवम सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…