पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सरोजनीनगर (लखनऊ)। बिजनौर थाना क्षेत्र के सरवन नगर निवासी एक युवक ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अंकित यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 1 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे बिजनौर क्षेत्र निवासी रमेश बहेलिया ने उनके पिता अयोध्या प्रसाद यादव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने अयोध्या प्रसाद यादव के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल अयोध्या प्रसाद को उपचार के लिए विनायक अस्पताल, बिजनौर में भर्ती कराया गया है।
बिजनौर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







